झारखंडब्रेकिंग

तीसरी क्लास की छात्रा के साथ हैवानियत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जामताड़ा में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दरिंदगी की गई है. आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया. मृतक छात्रा की उम्र 10 साल बताई जा रही है. यह घटना जामताड़ा जिले के अंतर्गत नाला थाना क्षेत्र में हुई है. बताया गया है कि लड़की शनिवार से लापता थी, लेकिन रविवार को उसका शव जंगल में मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है|

मृतक लड़की के माता-पिता का आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने इस वारदात को अंजाम दिया है. उसने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया और फिर उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है. उन्होंने पुलिस से मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है. घटना का आरोपी लड़का फरार है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित परिवार ने शनिवार को ही लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी|

पुलिस और उनकी टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद भी पुलिस लगातार बच्ची की तलाश कर रही थी, इसी दौरान रविवार को किसी ने जंगल में बच्ची का शव देखा। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...