झारखंडब्रेकिंग

JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी

Share
Share
Khabar365news

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल की सह प्रभारी अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर चिट्ठी लिखी है।  पत्र में अंबा प्रसाद ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में देरी को देखते हुए जेपीएससी अध्यक्ष और जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की मांग की है। अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बातें भी रखी है। चिट्ठी में अंबा प्रसाद ने लिखा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही देरी से लाखों युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है। सरकार ने पहले ही यह प्रस्ताव पास किया है कि एक महीने के भीतर JSSC और JPSC की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जाएगा और हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, जिससे राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को उनका हक मिल सके। बता दें कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद 7 माह से अधिक समय से खाली है। लेकिन अभी तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पायी है। जिसके कारण कई नियुक्ति प्रक्रिया अटकी पड़ी है। 22 अगस्त 2024 को डॉ नीलिमा केरकेट्टा रिटायर हो गयीं थी तब से आयोग बिना अध्यक्ष के ही संचालित हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...