झारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रफ़्तार का कहर, स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के डुमरी क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा स्कॉर्पियो और बाइक के बीच भिड़ंत में हुई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें से चार स्कॉर्पियो पर सवार थे और दो बाइक पर सवार थे। यह घटना मधुबन थाना इलाके के लट्टकट्टो में हुई। बताया गया है कि स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने पहले बाइक सवार को धक्का मार दिया, फिर गाड़ी पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को मिली, जिसके बाद मधुबन थाना की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने काफी मशक्कत से वाहन से शव को बाहर निकाला और घटना की पुष्टि की। एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया है कि घटना में सिर्फ एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...