झारखंडब्रेकिंग

रघुवर दास ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Share
Share
Khabar365news

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औ‌द्योगिक शहर है। आर्थिक गतिविधियां, भारी वाहनों आदि के परिचालन एवं अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के कारण शहर की आम जनता को जाम एवं यातायात असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आये दिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से बहुमूल्य जान-माल की क्षति हो रही है, जो अत्यंत चिन्ताजनक विषय है। जमशेदपुर शहर में यातायात के दबाव कम कर जनता को राहत देने के लिए पूर्व में सरकार द्वारा निम्नांकित आधारभूत संरचना विकास योनजाएं स्वीकृत की गयी थी। दुर्भाग्यवश इन योजनाओं के लंबित होने से स्थिति और गंभीर हो गयी है। ये योजनाएं है
1. जमशेदपुर में गोविंदपुर उपरी पथ एवं बाईपास निर्माण इस परियोजना की निविदा 138.74 करोड़ रुपये की लागत से निष्पादित हो चुकी थी, किंतु निर्माण कार्य लंबित है।

2. लिट्टी चौक से स्वर्णरेखा नदी तक एनएच-33 को जोड़ने वाले पुल एवं पथ का निर्माण इस योजना का शिलान्यास भी हो गया था, परंतु आगे की कार्रवाई लंबित है। जनहित में टाटा मोटर्स से थीम पार्क होते हुए लिट्टी चौक के लिए एनएच-33 तक पथ एवं पुल का निर्माण कार्य शीघ्र कराने का आवश्यकता है।

3. मानगो में एनएच-33 पर नया इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण मानगो पुल के पास स्थित बस स्टैंड को स्थानांतरित करने के निमित एनएच-33 पर नया इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण योजना की स्वीकृति दी गयी थी। इस योजना के अंतर्गत केवल बाउंड्री वाल का निर्माण हुआ है, शेष कार्य अभी भी लंबित है, इसे शीघ्र पूरा कराया जाना आवश्यक है।
उपर्युक्त परियोजनाओं का क्रियान्वयन समय पर पूर्ण होने से जमशेदपुर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगी। यह न केवल राज्य के औद्योगिक विकास को गति देगा, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को भी सुनिश्चित करेगा। अतः आपसे निवेदन है कि इन योजनाओं का कार्यान्वयन ससमय करवाया जाय, ताकि जमशेदपुर के नागरिकों को यातायात, जाम और अन्य समस्याओं से शीघ्र मुक्ति मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...