झारखंड

खूंटी में तीन आदिवासी नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Share
Share
Khabar365news

खूंटी : जिले को एक बार फिर शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. रनिया में तीन नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. नाबालिग युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना शुक्रवार देर रात की रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर की बताई जा रही है. एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने इस घटना की पुष्टि की है.

शादी से लौटने के दौरान लड़कों ने घेरा

बताया जा रहा है कि रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर जाने वाले रास्ते में कारो नदी के पास सभी लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में एक दर्जन नाबालिग लड़कों ने लड़कियों को घेर लिया. हालांकि एक लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली.

इसके बाद आरोपियों ने तीनों नाबालिगों के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद सभी वहां से भाग गया. किसी तरह नाबालिग लड़कियां अपने घर पहुंची और शनिवार को गांव में इसकी जानकारी दी.

इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण रनिया थाने को दुष्कर्म घटना की जानकारी दी. पुलिस तीनों पीड़िता के बयान के अनुसार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. आरोपियों की धमकी के कारण तीनों पीड़िता ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...