बिहारब्रेकिंग

गंगा नदी में वॉलीबॉल खेल रहे 8 युवक डूबे, 4 का मिला शव; बाकी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : पटना के गांधी मैदान थाना इलाके के कलेक्ट्रेट घाट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक नाबालिग समेत 8 युवक गंगा नदी में डूब गए। ये सभी युवक टिन के डिब्बे से नदी में वॉलीबॉल खेल रहे थे। घटना सुबह करीब 9.40 बजे हुई। नाविकों ने डूब रहे युवकों को देखा और बांस फेंककर तीन को बचा लिया, जबकि बाकी युवकों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

एसडीआरएफ और गोताखोरों ने करीब सात घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार शव बरामद किए। मृतकों की पहचान विशाल, रजनीश, अभिषेक और गोविंद के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। एक और युवक रेहान अभी भी लापता है, जिसकी खोजबीन जारी है। घटना के समय पांच दोस्त कलेक्ट्रेट घाट पर नहाने आए थे। इनमें सचिन, विशाल, अभिषेक, रजनीश और गोलू शामिल थे। ये सभी पटना कॉलेज के पास कृष्णा निवास लॉज में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

इनमें से गोलू किनारे पर खड़ा था क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था, जबकि बाकी चार युवक गंगा में उतरे और वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया। इसके कुछ समय बाद पास में नहा रहे तीन अन्य युवक गोविंद, मो. रेहान और नितिन भी गंगा में उतर आए। प्रत्यक्षदर्शी सुधांशु के मुताबिक, जैसे ही ये युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे, वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस हादसे के बाद प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चलाया और शवों को निकाल लिया। गुरुवार को रेहान के लिए फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी

Khabar365newsबिहार में मौसम लगातार अपनी करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग की...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ ब्लास्ट पीड़ितों के परिजनों को 21 लाख मुआवजा तय

Khabar365newsरामगढ़ के हेसला स्थित एक इस्पात फैक्ट्री में सोमवार तड़के हुए भीषण...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsगिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद-जामताड़ा रूट पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

Khabar365newsगर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय...