झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मछली की पूछ जैसा पैर वाले दुर्लभ बच्चे ने लिया जन्म

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है। नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को इस दुर्लभ बच्चे ने जन्म लिया। उसकी मछली के पूछ जैसे एक पैर है। बच्चे का लिंग भी नहीं है। इसका वजन डेढ़ किलो है। बच्चे को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा निवासी बिनोद सिंह सरदार की पत्नी आशा सिंह सरदार को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसे प्रसव के लिए नीमडीह सीएचसी लाया गया। सीएचसी में आशा सिंह सरदार ने एक दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन बहुत कम था, इसलिए उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजीएम में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स बच्चे का इलाज कर रहे हैं। 

डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चे की स्थिति पर नजर रख रही है। डॉक्टरों ने भी इस केस को मेडिकल फील्ड के लिए दुर्लभ और अनोखा मामला माना है। सरायकेला-खरसावां के सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इसे डिफॉर्मेटी बाई बर्थ कहा जाता है। गर्भावस्था के दौरान जीन के म्यूटेशन की वजह से ऐसे अंग बनते हैं। उन्होंने कहा कि जीन के इसी म्यूटेशन की वजह से कभी किसी बच्चे के चेहरे पर सूंड जैसी आकृति बन जाती है, तो कभी 2 हाथ, 2 पैर बन तैयार हो जाते हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...