Home झारखंड कोडरमा के रेलवे ओवरब्रिज के पास 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
झारखंडब्रेकिंग

कोडरमा के रेलवे ओवरब्रिज के पास 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Share
Share

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना शनिवार की रात की है, जब पीड़िता अपनी बहन और जीजा के साथ कोडरमा स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खाना खाकर सो गई थी। रात करीब 1 बजे जब बहन की नींद खुली, तो उसने देखा कि बच्ची वहां नहीं थी। परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद वह झाड़ियों के पीछे से रोती हुई मिली। उसने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार उसे झाड़ियों के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की बहन ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जीआरपी प्रभारी उपेंद्र पासवान को घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने पाया कि मामला तिलैया थाना क्षेत्र का है। तिलैया थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए  बैराकुंडी (चंदवारा थाना) निवासी उमेश साव नामक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। इधर, पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Breakingझारखंडब्रेकिंगभारत

SIR और MMDR संशोधन पर सरकार जताएगी विरोध

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस...