Hazaribagh

झारखंड कांग्रेस महासचिव विनोद कुशवाहा ने बजट को बताया संतुलित

Share
Share
Khabar365news


जनता के हर वर्ग का रखा गया ख्याल : विनोद कुशवाहा


झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने संतुलित करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कुशवाहा ने विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह बजट झारखंड के समग्र विकास को गति देगा। विनोद कुशवाहा ने कहा कि झारखंड सरकार ने किसानों के लिए इस बजट में कई नई योजनाओं को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि यह बजट किसानों के लिए राहत लेकर आया है। कृषि क्षेत्र के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनसे झारखंड के किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए सस्ते ऋण, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीकों और बाजार उपलब्धता जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। कुशवाहा ने कहा कि झारखंड सरकार ने बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नए उद्योगों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। झारखंड के युवाओं को अब अपने राज्य में ही रोजगार मिलेगा। सरकार ने स्टार्टअप्स, स्वरोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार नए स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों की स्थापना कर रही है ताकि प्रदेश के छात्र उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर सकें। कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए पूरी तरह से समर्पित है। नए स्कूल और कॉलेज खोलने के साथ-साथ सरकारी संस्थानों को भी मजबूत किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने, मेडिकल सुविधाओं को मजबूत करने और गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...