झारखंडब्रेकिंग

दोस्त की चापड़ से हत्या मामले का हुआ खुलासा

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला : सरायकेला जिले के कमारगोड़ा में हुए सोनारी के ग्वाला बस्ती के युवक शिवम सिंह हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया है। कपाली ओपी की पुलिस ने हत्याकांड में 2 युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार युवकों में सोनारी का राहुल दास और कपाली का मोहम्मद आसिफ शामिल हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त चापड़, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। साथ ही अभियुक्त राहुल दास का खून से सना कपड़ा भी पुलिस ने जप्त किया है।

इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ अरविंद सिन्हा ने बताया कि मृतक और हत्यारे दोस्त है। मृतक शिवम के भाई का सोनारी मरीन ड्राइव में चाय की दुकान है। उसी जगह आरोपी राहुल दास की भी दुकान है। दुकान को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। बुधवार को राहुल ने शिवम के साथ कमारगोड़ा के सुनसान जगह में शराब का सेवन किया। उसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे तेजधार चापड़ से सर और गर्दन में कई वार किए, जिसमें शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हत्यारे ने भगाने के क्रम में कांड में प्रयुक्त चापड़ को फेक दिया था। उसके बाद मोहम्मद आसिफ के घर पहुंचकर उसके कपड़े पहनकर भागने की फिराक में था। इस बीच दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये। बता दें कि गुरुवार तड़के शिवम सिंह का शव कपाली के कमारगोड़ा से बरामद किया गया था। जिसके बाद परिजनों के साथ बस्ती वासियों ने सोनारी-डोबो मार्ग को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...