बिहारब्रेकिंग

बिहार में शराब माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला, 2 दारोगा सहित कई जवान घायल

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के पालीगंज इलाके में शराब माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 2 दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही हमलावरों ने 2 पुलिस गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। यह घटना पुलिस पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी में एक और नया मामला है। क्योंकि पिछले एक महीने में राज्य भर में पुलिस पर हमले के दर्जन भर मामले सामने आ चुके हैं।

गुप्त सूचना पर की थी कार्रवाई
बता दें कि पुलिस टीम पर यह हमला तब हुआ जब पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में शराब की खेप लाई जा रही है। इसे होली के मौके पर शहर में वितरित किया जाना था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा किया, लेकिन शराब माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

शराबबंदी के बावजूद हो रही तस्करी
मालूम हो कि पिछले शुक्रवार को भी पटना में शराब माफिया ने एक गाड़ी से कई लोगों को कुचलकर घायल कर दिया था, जिसमें शराब की तस्करी की जा रही थी। यह घटनाएं तब हो रही हैं जब राज्य में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। अब तक लाखों लीटर शराब और हजारों गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं। बावजूद इसके शराब माफिया के हौसले कम नहीं हो रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ₹890 करोड़ की वसूली पर रोक

Khabar365newsनई दिल्ली। टाटा स्टील को ₹890 करोड़ की CGST वसूली से जुड़े...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में शनि देव मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव मनाया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के जयनगर गांव स्थित...