Hazaribagh

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर जोरदार आवाज उठाई

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के युवाओं के साथ हो रहा छलावा :– प्रदीप प्रसाद

भाजपा से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड सरकार पर बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ छलावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की निष्क्रियता और लचर नीतियों के कारण राज्य के लाखों युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। श्री प्रसाद ने बताया कि झारखंड में अब तक 7,88,522 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन इनमें से केवल 3,51,953 युवाओं का ही नियोजनालय के जीवित डाटा में नाम दर्ज किया गया है। इसका अर्थ है की आधे से अधिक पंजीकृत युवा अब भी रोजगार के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2022-2025 के बीच राज्य सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेलों और भर्ती कैंपों के माध्यम से केवल 37,219 उम्मीदवारों को ही रोजगार दिया गया है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि सरकार की रोजगार नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। श्री प्रसाद ने कहा कि कई विभागों में वर्षों से रिक्त पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इन पदों को भरने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि शेष पंजीकृत युवाओं के भविष्य का क्या होगा? क्या सरकार के पास इसका कोई जवाब है? भाजपा विधायक ने सरकार से मांग की है कि वह युवाओं के साथ किए जा रहे इस अन्याय को तुरंत समाप्त करे और रोजगार के लिए ठोस नीति बनाकर योग्य युवाओं को जल्द से जल्द नौकरी दे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा युवाओं के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ती रहेगी और उनके अधिकार दिलाकर ही दम लेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...