बिहारब्रेकिंग

PUBG खेलते समय युवक ने अपने दोस्त के सिर में मारी गोली

Share
Share
Khabar365news

बिहार: बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पबजी खेलने के दौरान हुए विवाद में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, मामला पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के नया टोला मौलाबाग का है. मृतक की पहचान मोहम्मद अफरोज (22) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अफरोज अपने एक दोस्त बॉबी के साथ मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था.|

इसी बीच उसका दूसरा दोस्त छोटू वहां आया और अफरोज के सिर पर गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया. उसे आनन-फानन में पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. फुलवारीशरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...