बिहारब्रेकिंग

25 से 31 मार्च के बीच आ सकता है रिजल्ट, फेल होने पर मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 17 से 25 फरवरी 2025 तक मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। परीक्षा के समापन के बाद बीएसईबी ने आंसर-की जारी की थी, जिस पर 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। आज, 11 मार्च के बाद दर्ज आपत्तियों का समाधान बोर्ड की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा, और उसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आंसर-की को ध्यान में रखकर घोषित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट 25 मार्च से लेकर 31 मार्च 2025 के बीच घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर घोषित किया जाएगा। हर बार की तरह, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।
बीएसईबी रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com साइट्स पर एक्टिव कर दिए जाएंगे। छात्र इन लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।

साथ ही, परीक्षार्थियों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
अगर किसी छात्र को एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद, बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन करवा सकता है। छात्र निर्धारित तिथियों में फॉर्म भरकर फेल हुए विषयों की परीक्षा फिर से दे सकते हैं और उसे पास कर सकते हैं, जिससे उनके साल बर्बाद होने से बच सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...