CrimeDHANBADJharkhand

थानेदार के सिर पर चढ़ा आशिकी का भूत! घर में घुस लड़की को उठा लाया थाने; चली गई थानेदारी

Share
Share
Khabar365news

धनबाद के एक थानेदार को बिना महिला पुलिस के घर में घुसना भारी पड़ गया। महिला की शिकायत पर थानेदार की थानेदारी चली गई। महिला ने बताया कि थानेादार बेटी को पसंद करता था, इसलिए थाने उठाकर ले गया था।

झारखंड पुलिस के एक थानेदार को उसकी हिमाकत भारी पड़ गई। यहां धनबाद के घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में घुसना महंगा पड़ गया। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने शिकायत मिलने के बाद सोनू कुमार से थानेदारी छीन ली। घनुडीह प्रभारी से हटा कर हरिहरपुर थाना में जेएसआई बना दिया गया। उनकी जगह कुमारधुबी ओपी के पूर्व प्रभारी और लाइन में पदस्थापित सब इंस्पेकटर पंकज कुमार को घनुडीह का नया प्रभारी बनाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माामला क्या था…

हाल ही में तत्कालीन प्रभारी सोनू कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह एक महिला और उनके परिवार को आधी रात को वर्दी का रौब झाड़ते हुए जबरन थाना ले आए थे। पीड़ित महिला के वायरल वीडियो में वह सोनू कुमार पर आरोप लगा रही हैं कि सोनू उनकी पुत्री को पसंद करते हैं, वह पुत्री से शादी करना चाहते हैं। मना करने पर दारोगा भड़क गए और घनुडीह छोड़ कर अपने पूर्व पदस्थापना वाले धनबाद थाना पहुंचे और यहां की गश्ती पार्टी के साथ उनके बिनोद नगर स्थित घर में धमक पड़े। रात में बिना महिला पुलिस के महिला के घर पहुंचे दारोगा ने जबरन महिला, पुत्री और पुत्र को उठा कर रात में धनबाद थाना ले आए।

वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन

धनुडीह के तत्कालीन थाना प्रभारी का महिला के घर में घुसकर धमकाने और महिला के साथ ही उनकी बेटी उनकी बेटा को भी थाने लाए थे। इस मामले पर अब गाज गिर चुकी है। एसएसपी ने उन्हें थाना प्रभारी पद से हटा दिया है। अब उनको दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। उनपर आरोप है कि उन्होंने बिना महिला पुलिस के घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को उठाकर थाने ले आए थे। अब कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...