CrimeJharkhand

डीएमओ ने बिना माइनिंग चालान के 11 पत्थर लदे हाइवा को किया जब्त।

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

इस कार्रवाई से पत्थर खनन क्षेत्र में मची खलबली

जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार देरशाम हिरणपुर – कोटालपोखर मुख्य पथ के कस्तूरी गांव निकट औचक छापेमारी कर बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे 11 हाइवा को जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया। वही कार्रवाई के दौरान सभी वाहन चालक मौके से भाग निकला। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह , खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह भी शामिल थे। गुप्त सूचना पर रात के करीब नो बजे डीएमओ ने छापेमारी की। इस दौरान सभी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वाहन में लदे पत्थरो से सम्बंधित माइनिंग चालान तत्काल नही पाया गया। इसको लेकर डीएमओ ने पत्थर लदे वाहन संख्या जेएच 18 एच 8732 , जेएच 16 जी 6377 , जेएच 16 एच 6321 , जेएच 16 जी 9815 , जेएच 16 एच 3844 , जेएच 16 एच 1526 , जेएच 16 जी 1447 , जेएच 16 डी 3792 , जेएच 16 एच 2819 , जेएच 16 एच 2307 व जेएच 16 जे 2557 को तुरन्त जब्त किया गया। डीएमओ की इस कार्रवाई से पत्थर कारोबारियों में हड़कम्प मच गया। सोचनीय विषय यह बना हुआ है कि बिना माइनिंग चालान के इतने संख्या में पत्थर लदे वाहनों को कैसे ले जाया जा रहा था। जबकि इस पथ में चौड़ा मोड़ स्थित चेकनाका भी है। पत्थरो की इस अवैध कारोबार से सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। इसकी गहन जांच होना आवश्यक है न कि कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsगिरिडीह जिले में नगर पंचायत निर्वाचन को लेकर अवैध गतिविधियों पर निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC_CGL : प्रश्न पत्र लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी को सीआईडी ने पटना में दबोचा

Khabar365newsसीआई़डी की टीम ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गयी सीजीएल-2023...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...