Home Breaking ओडिशा में बेंगलुरु-कामाख्या AC एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत, कई घायल
BreakingODISHA

ओडिशा में बेंगलुरु-कामाख्या AC एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत, कई घायल

Share
Share

 ओडिशा के कटक जिले में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के डिब्बाें के पटरी से उतरने के बाद रेलवे के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस हादसे में एक यात्री की मौत सामने आई है। कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं, हालांकि रेलवे की तरफ से पुष्टि बाकी है। बताया जा रहा है कि ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास हुई। इसमें SMVT बेंगलुरु-कामाख्या AC एक्सप्रेस के 11 कोच पटरी से उतर गए है। रेलवे की ट्रेन नंबर 12551 डिरेलमेंट का शिकार हुई।ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने ट्रेन के पटरी से उतरने की पुष्टि की है। मिश्रा ने कहा कि कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ कोच पटरी से उतरे हैं। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जहां तक हमें जानकारी मिली है। दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...