झारखंडब्रेकिंग

झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए ताला मरांडी, हेमंत सोरेन ने किया पार्टी में स्वागत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। उन्होंने आज भोगनाडीह में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने ही झामुमो की सदस्यता ली। सीएम हेमंत सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका किया स्वागत। मौके पर मंच पर पार्टी के केंद्रीय सचिव  पंकज मिश्रा जी, राजमहल सांसद  विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, राजमहल विधायक एमटी राजा, बोरियों विधायक  धनंजय सोरेन, पाकुड़ जिले के झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम, साहेबगंज जिले के झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह रहे  मौजूद। बता दें कि उन्होंने नेता प्रतिप्रक्ष बाबूलाल मरांडी के नाम एक त्यागपत्र जारी कर कहा है कि “मैं, ताला मरांडी, भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया हूं। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। कृपया मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए”।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...