JharkhandRamgarh

जर्जर सड़क के कारण हाइवा और बाइक में हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, मांडू विधायक पहुंचकर किया सड़क बनाने की मांग

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले कुजू स्थित गिद्दी नया मोड़ मुख्य मार्ग ओरला पंचायत सचिवालय के सामने एक हाइवा JH 19B 9661 ने बाइक संख्या JH 24 L 0490 को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से भाग निकला, वहीं गंभीर रूप से घायल युवकों को स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया । घटनास्थल पर मांडू विधायक तिवारी उर्फ निर्मल महतो उपस्थित होकर दुर्घटना का विरोध जताया,ग्रामीणों ने बताया हाइवा गिद्दी की और से आ रही थी वही विपरीत दिशा बाइक में सवार दो युवक कुजू नया मोड़ की ओर से गिद्दी की ओर जा रहा था । जर्जर सड़क की वजह से हाइवा अपना साइड छोड़ दूसरे साइड पहुंच गया जिससे बाइक सवार हाइवा के चपेट में आ गया और दुर्घटना ग्रस्त हो गया । इसी बीच मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी रास्ते से गुजर रहे थे । वह वही उतर कर घायलों का हालचाल लिया और प्रशासन को फोन कर घायलों को बेहतर इलाज कराने को कहा । उन्होंने कहा कि यह सड़क काफी पुराना हो गया है और बिल्कुल जर्जर अवस्था में है उन्होंने सीसीएल प्रबंधन और झारखंड सरकार से सड़क को अविलंब निर्माण कराने की मांग की । इस क्षेत्र से काफी राजस्व वसूला जाता है । यहां दो-दो साइडिंग है कोलियरिया है , फैक्ट्रियां है । सीसीएल प्रबंधन से भी मैने बात किया है कि जल्द इसका टेंडर कराये । वही घटना की सूचना पाकर कुजू पुलिस पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले गए ।

रिपोर्ट: मोहम्मद साबीर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...