CrimeHazaribaghJharkhand

हजारीबाग में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में महज 2 दिन के भीतर दूसरी बार गोली चलने की घटना सामने आई है। गुरुवार देर शाम गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा शिव मंदिर के पास 30 वर्षीय युवक अनूप यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। युवक को चार गोली लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक शिवमंदिर के निकट एक गुमटी में बैठा था. तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आये और उस पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलायीं. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गये.

सरस्वती पूजा के दौरान छेड़छाड़ का किया था विरोध :

युवक के पिता ने बताया है कि सरस्वती पूजा के दौरान छेड़छाड़ का बेटे अनूप यादव ने विरोध किया था. इसी बात पर उसे मारने की धमकी दी गयी थी. यह घटना उसी विवाद से जुड़ा लग रहा है.

जिस ‎पर अनूप यादव को गोली मारने का ‎आरोप लगा है, वह पूर्व में ‎किसी आपराधिक मामले में रांची जेल से ‎बाहर निकला है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...