Hazaribagh

यासीन खान बने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : यासीन खान को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केन्द्रीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें पार्टी के 13वें केन्द्रीय महाधिवेशन में राँची में सौंपा गया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन, नवनिर्वाचित केन्द्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, केबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री हफिजुल हसन, मंत्री योगेन्द्र महतो, दर्ज़ा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, वरीय नेता विनोद कुमार पाण्डेय, हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया एवं जिला सचिव नीलकंठ महतो सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
यासीन खान ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की ओर से जो भरोसा जताया गया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा। उन्होंने हेमन्त सोरेन के नेतृत्व को युवा और जनहितकारी बताया।
जैसे ही यासीन खान की नियुक्ति की खबर फैली, उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं। सभी ने इस नियुक्ति को संगठन को और मजबूती प्रदान करने वाला कदम बताया है। यासीन खान की वर्षों की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...