Home Ramgarh सांसद ने किया पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड जीएम के साथ समीक्षात्मक बैठक ,स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Ramgarh

सांसद ने किया पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड जीएम के साथ समीक्षात्मक बैठक ,स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

Share
Share

पतरातू (रामगढ़) – हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पीवीयूएनल जीएम आर के सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति के साथ – साथ स्थानीय लोगों को आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई। और सीएसआर द्वारा किए जा रहें गतिविधि, रोजगार और भविष्य के क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने कार्यों में पारदर्शिता लाएं, सीएसआर मद का सदुपयोग कर जनहित के कार्य करने , स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़े, किरीगढ़ाज रेल लाइन का काम बंद कर पुराने रेलवे लाइन को डबल कर कार्य करवाने सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई । कहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पीवीयूएनएल सिर्फ तेरह गांव में ही कार्य किया जा रहा है जो गलत है बल्कि 25 गांव को ध्यान में रखकर कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही साथ गांव में उठ रहे संसय को दूर करने की आवश्यकता है। मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ,विधायक रोशन लाल चौधरी, महाप्रबंधक प्रमुख आरके सिंह, महाप्रबंधक अनुपम मुखर्जी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ,बड़कागांव विधानसभा प्रतिनिधि पूनम साहू, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, मुखिया किशोर महतो, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, योगेश दांगी, सतीश चंद्र मिश्रा ,कुमेल उरांव, जियाउल रहमान, राजेश डुंगडुंग, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर किला मंदिर में 63वें महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ किला मंदिर में गूंजा जयकारा, 63वें महायज्ञ की...