Home झारखंड देवघर में बच्चे के शव को कब्र से निकाला गया बाहर, हत्या की आशंका पर पोस्टमार्टम
झारखंडब्रेकिंग

देवघर में बच्चे के शव को कब्र से निकाला गया बाहर, हत्या की आशंका पर पोस्टमार्टम

Share
Share

देवघर : देवघर के सारवां थाना क्षेत्र के मणिगढ़ी गांव में 11 वर्षीय प्रीतम कुमार की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले सभी ने सोचा कि उसकी मौत किसी जहरीले सांप के काटने से हुई है, लेकिन बाद में हत्या की आशंका जताई गई। अब पुलिस ने दफनाए गए शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रीतम के पिता राजेश यादव का आरोप है कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ गोनू झा नामक व्यक्ति के बागान में आम तोड़ने गया था। तभी बागान मालिक गोनू झा वहां पहुंचा। सभी बच्चे भाग गए लेकिन प्रीतम पेड़ पर ही रह गया। गोनू झा ने उसे नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया।प्रीतम के पिता ने बताया कि गोनू झा ने बच्चे की गर्दन दबाई और उसे ज़मीन पर पटक दिया।फिर उसे होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद गोनू झा ने शव को बागान के बाहर रास्ते पर फेंक दिया।

गांव वालों को जब पता चला कि बच्चा रास्ते में गिरा है, तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी शक के शव को दफना दिया।लेकिन अगले दिन मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई को किसी सांप ने नहीं, बल्कि गोनू झा ने मारा है। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए कब्र से शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया जंगली हाथी, मौके पर मौत

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंताजनक खबर सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

भूषण बाड़ा मामले पर आलमगीर आलम का बयान,

झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

बोड़ाम के सबर टोला में मलेरिया-पीलिया का प्रकोप,

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंताजनक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को,

झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य विधानसभा का दो...