झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 45 असिस्टेंट जेलर और 1900 कक्षपालों की होंगी नियुक्तियां

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड की जेलों में स्टाफ की भारी कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में नियुक्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कारा विभाग जल्द ही 45 असिस्टेंट जेलर और 1900 कक्षपाल के पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी करेगा। इसके अलावा जिला बल, उत्पाद सिपाही और होम गार्ड के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुल मिलाकर, लगभग 8000 पुलिसकर्मियों की बहाली एक साथ की जाएगी। कक्षपाल की नियुक्ति प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को दौड़, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा। इस बार भर्ती प्रक्रिया को पहले से काफी सरल किया गया है। विशेष रूप से दौड़ की दूरी को घटाया गया है और समय की सीमा को बढ़ाया गया है। पहले की भर्ती में 10 किमी की दौड़ होती थी, लेकिन अब पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी (1600 मीटर) की दौड़ छह मिनट में, जबकि महिला उम्मीदवारों को 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

गौरतलब है कि पिछली बार उत्पाद सिपाही की दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और आसान बनाने का निर्णय लिया गया। सभी नियुक्तियां स्थायी आधार पर की जाएंगी, जिसमें होम गार्ड के पद भी शामिल हैं। वर्ष 2016 में जेलरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार समेत अन्य प्रक्रियाएं हुई थीं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, लेकिन मात्र चार जेलरों की नियुक्ति की गयी। इसके बाद आठ वर्षों तक जेलर और असिस्टेंट जेलर की बहाली को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी। वर्तमान में राज्य के 26 जेलों में जेलर का पद रिक्त है। वर्ष 2016 में 275 जेल सिपाही और कक्षपालों की बहाली हुई थी। बाद में 500 सैप (भूतपूर्व सैनिक) को बहाल किया गया था। वर्तमान में राज्य भर में सैप, जेल सिपाही और कक्षपालों को मिलाकर कुल लगभग 1000 कर्मी तैनात हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...