JharkhandRamgarh

रामगढ़ जिला शिक्षा पदाधिकारी की स्वीकृति से आज चयनित 23 छात्रों एवं 20 शिक्षकों का पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह

Share
Share
Khabar365news

इस अवसर पर 20 शिक्षकों एवं 23 छात्रों के साथ-साथ 6 उत्कृष्ट संकुल साधन सेवियों एवं FLN चैंपियनशिप में उत्कृष्ट काम करने वाले 4 प्रखंड स्तरीय team यथा BEO, BPO को सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। सभी शिक्षकों एवं उनके छात्रों ने राज्य एवं जिला स्तरीय FLN चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया।

आज के कार्यक्रम में ADPO श्री नलिनी रंजन एवं APO श्री कुमार राज, रामगढ़ ने शिक्षकों एवं छात्रों का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे इसी प्रकार मेहनत कर अगले वर्ष भी रामगढ़ जिले को अव्वल बनाए रखें।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री नलिनी रंजन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों से प्रतिक्रिया प्राप्त की गई तथा FLN चैंपियनशिप (पूर्व में वर्ड पॉवर चैंपियनशिप) के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

जैसा कि विदित है, पूर्व में वर्ड पॉवर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में वर्ष 2022 में कैंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, सुभाष चौक, रामगढ़ की छात्रा निविका कुमारी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उसी प्रकार 2023 में उसी विद्यालय के छात्र आदर्श कुमार ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह सफलता शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन एवं विद्यालय टीम के अथक प्रयासों से संभव हो पाई। वर्ष 2025 में रामगढ़ जिले से सात छात्र राज्य स्तरीय FLN चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिसमें रामगढ़ ब्लॉक के कैंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, सुभाष चौक के छात्र आदर्श कुमार सिंह ने चौथा स्थान एवं गोला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हरिजन, गोला की छात्रा पल्लवी कुमारी ने गणित विषय में चौथा स्थान प्राप्त किया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन झारखंड परियोजना कार्यालय के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें Marico Nihar Shanti Pathshala एवं LeapForWord की राज्य टीम की ओर से श्री मुकेश कुमार (प्रोजेक्ट मैनेजर) द्वारा कार्यक्रम की समग्र जानकारी एवं आगामी शैक्षणिक वर्ष हेतु FLN चैंपियनशिप के उद्देश्यों को साझा किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली पर 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित

Khabar365newsहोली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Khabar365newsआज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद

Khabar365newsहोली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...