JharkhandPolticalRanchi

पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई में भाग लेने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रांची। पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई में भाग लेने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, तिरंगा यात्रा की शुरुआत रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान , शहीद पार्क से निकलकर सैनिक चौक होते हुए कचहरी चौक, सुभाष चौक, शाहिद चौक, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक एवं चंद्रशेखर आजाद चौक में आ कर समापन हुई , तिरंगा यात्रा के दौरान कचहरी चौक में, सुभाष चंद्र बॉश चौक होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक में भव्य स्वागत किया गया , अल्बर्ट एक्का चौक में चडरी सरना समिति द्वारा तिरंगा यात्रा के अगुवाई कर रहे भाजपा नेता रमेश सिंह, एन०सी०सी कैडेट का छात्र-छात्राओं का एवं रांची के गण्यमान्यों व्यक्तियों को एवं फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के केन्द्रीय श्री अध्यक्ष बबलू मुंडा एवं संचालन मुख्य सलाहकार सह झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा ने किया। केन्द्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के वीरों को सलाम करते हैं और हमें देश के सैनिकों पर गर्व है। प्रधान महासचिव सुरेन्द्र लिंडा ने कहा कि 21वीं सदी के दौर में भारतीय सैनिकों से टकराने के लिए अच्छे अच्छे देशों को सोचने पर मजबुर करता है। भारतीय सैनिकों पर आज देश नाज़ करता है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव सुरेन्द्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, पुजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा,बादल लिंडा,भोला केसरी, विक्की सोनी,नीरज गुप्ता, आदि उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BokaroJharkhand

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का बोकारो में भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क अभियान

Khabar365newsहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhRanchi

पीवीयूएनएल द्वारा रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट–2026 का सफल आयोजन

Khabar365news“अपशिष्ट से समृद्धि तक : परिवर्तन की सशक्त एवं सतत यात्रा” रिपोर्ट...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाई गई बिपद तारिणी पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भक्ति और आस्था के साथ आज...

Jharkhand

आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुमरा में विशेष ‘मासिक बुजुर्ग शिविर’ का आयोजन, 64 मरीज की हुई जांच

Khabar365newsराष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आज...