JharkhandRamgarh

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कोतरे बसंतपुर पंचमों कोल परियोजना से संबंधित बैठक।

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार कुमार की उपस्थिति में रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड में कोतरे बसंतपुर पंचमों कोल परियोजना से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम कोतरे बसंतपुर पंचमो कोल परियोजना पदाधिकारी के द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम परियोजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त के द्वारा वर्षवार गैरमजरूआ खास जंगल झाड़ी एवं अन्य पर Statement VI निर्गत किये जाने की संख्या एवं रकवा पृच्छा की गई।

पूर्व में ही 33.00 एकड़ भूमि का Statement-VI वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक उल्लेखित तालिका हेतु निर्गत है। इस पर उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी चार वर्षों में एक-एक वर्ष कर शतप्रतिशत Statement VI निर्गत करने की कार्रवाई करे। अगले, अन्तिम व छठे वर्ष का Plan सी०सी०एल० से मंतव्य के अनुसार किया जाना आपेक्षित है। उपस्थित सी०सी०एल० एवं उनके एम०डी०ओ० को निदेश दिया गया कि ग्रामीणों को प्राप्त Statement VI के अनुसार नौकरी एवं मुआवजा के लिए प्रेरित करे एवं विशेष कैम्प लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लेते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई करे।

साथ ही सी०सी०एल० कोतरे बंसतपुर पचमो परियोजना के अन्तर्गत मौजा कोतरे, बंसतपुर एवं पचंडा के तहत कुल रकवा 59.91 एकड़ रैयती भूमि में 11.105 एकड़ भूमि का Statement -VI निर्गत है। शेष बचे 48.805 एकड़ भूमि का Statement VI निर्गत करने हेतु लंबित है। अंचल अधिकारी, माण्डू को निर्देश दिया गया कि शेष 48.805 एकड भूमि का Statement -VI हेतु संबंधित रैयतों से आवेदन प्राप्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य हेतु सी०सी०एल० एवं उनके एम०डी०ओ० रैयतों से समन्वय स्थापित करते हुए अंचल कार्यालय को आपेक्षित सहयोग करेंगे। साथ ही निदेश दिया गया कि वर्तमान में जिस जमीन से संबंधित Statement VI निर्गत किया गया है या निर्गत करने हेतु कार्रवाई की जा रही है अथवा वन विभाग द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त जमीन पर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...