Hazaribagh

श्री सद्गुरु कबीर प्रगट महोत्सव की कलश यात्रा धूमधाम से संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Share
Share
Khabar365news

झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के संस्थापक बटेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में निकली कलश यात्रा, जगन्नाथ पुरी के महंत जगदीश दास सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल

हजारीबाग, 26 मई — अशोक नगर कैनरी रोड, हजारीबाग में आयोजित श्री सद्गुरु कबीर प्रगट महोत्सव एवं बरसाइत पूजा महोत्सव का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन 26 मई से 28 मई तक चलेगा। महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

कलश यात्रा का नेतृत्व झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के संस्थापक बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया। कलश यात्रा में विशेष रूप से जगन्नाथ पुरी से पधारे महंत जगदीश दास, रांची से दिनेश महतो, शांति देवी, आरती देवी, लोहरदगा से खरखुवा साहेब, शनिचरी देवी, सुरेंद्र दास, कमली देवी, तारा देवी, हजारीबाग से महंत दिनेश दास, यागकर्ता संजय कुमार मेहता, छोटी देवी, प्रभु गांझू, लोकनाथ प्रसाद मेहता, दिनेश महंत, ईश्वरी मेहता, बैजनाथ मेहता, यदुनाथ साहेब, महावीर साहेब, अशोक मेहता, मनोज कुमार, केदार महतो, सुरेंद्र मेहता, सुखदेव मेहता, बबीता देवी, अरुणा देवी, नागेश्वर महतो, और कृष्ण मेहता समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए।

कलश यात्रा सुबह 9 बजे अशोक नगर कैनरी रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा झील तक पहुंची, जहां कलशों में जल भरा गया। इसके पश्चात यात्रा डिस्ट्रिक्ट मोड़, मटवारी, कोर्रा होते हुए पुनः अशोक नगर में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर भ्रमण के दौरान डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर श्रद्धालुओं के बीच 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया, जिससे उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम के दौरान सत्संग, भजन एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने अध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।

आयोजकों के अनुसार, आगामी दो दिनों तक सत्संग, भजन, प्रवचन और विविध धार्मिक अनुष्ठान चलते रहेंगे। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचकर श्री सद्गुरु कबीर साहेब के प्रकट दिवस को श्रद्धा एवं उत्साह से मना रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...