Hazaribagh

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह,IAS ने हजारीबाग के 138वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, निर्वतमान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा

Share
Share
Khabar365news

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह,IAS ने हजारीबाग के 138वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। आज 27 मई को निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने उपायुक्त वेश्म में उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा अपना प्रभार सौंपा।
अपना प्रभार सौंपने के उपरांत निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने मीडिया से अपने 3 वर्ष और 3 माह के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया।
उन्होंने कहा कि मेरा यह कार्यकाल व्यक्तिगत रूप से यादगार रहा है, हमने मिलकर चुनाव कराया, चार रामनवमी कराने का अवसर प्राप्त हुआ।
सभी अधिकारियों, मीडिया जिलेवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी का आभार जताया और शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत हजारीबाग के नए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह मीडिया से मुखातिब हुए।
सर्वप्रथम उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकताओं में होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...