JharkhandRamgarh

आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सह रामगढ़ नगर परिषद् के अध्यक्ष ने 7 सुत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

Share
Share
Khabar365news

आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सह रामगढ़ नगर परिषद् के अध्यक्ष राजेश महतो जी व गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी जी के ज्येष्ठ सुपुत्र समाजसेवी इशान चौधरी जी के तत्वावधान में रामगढ़ नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी को क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दों पर ध्यानाकर्षित करते हुए अविलंब समाधान एवं 7 सुत्री मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया, जो निम्न हैं :-

  1. प्रति वर्ष होल्डिंग टैक्स में होने वाली वृद्धि पर रोक लगायी जाए और होल्डिंग टैक्स में लगने वाले फाइन पर रोक लगाई जाए।
  2. नगर परिषद क्षेत्र के सभी 32 वार्ड में पेयजल आपूर्ति की सुविधा सुनिश्चित करना ।
  3. क्षेत्र में लगे सभी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द चालू किया जाए, साथ ही खराब लाइटों को दूरूस्त किया जाए।
  4. वार्ड नं 30 मुर्रामबारी से केजीटी अस्पताल तक खराब पाइप लाइन को ठीक करवा कर पेयजल आपूर्ति शुरू किया जाए।
  5. सभी वार्डों में जनता दरबार लगाकर विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाए।
  6. योग्य लाभुकों को चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया जाए और निर्धारित समय पर राशि का भुगतान किया जाए।
  7. पिछले छः महीनों से बंद पड़े कैथा, गोबरधरहा, हुहवा जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द चालू किया जाए।!

इस दौरान राजेश महतो जी ने कार्यपालक पदाधिकारी को उपरोक्त मांगो व समस्याओं के समाधान हेतु आग्रह किया, जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेकर जल्द ही समाधान हेतु उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस दौरान समाजसेवी इशान चौधरी जी ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र के हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे, सभी देवतुल्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं का अविलंब समाधान हो और उनका जीवन सशक्त, सरल व सुरक्षित बने।जनता की आवाज़ को शासन तक पहुँचाना और समाधान के लिए सतत प्रयास करना ही मेरा कर्तव्य है। मैं अपनी जनता के साथ हूँ, अपनों की सेवा में सदैव तत्पर हूँ।

साथ ही राजेश महतो जी ने जनता से प्राप्त विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों जैसे पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था, सड़क एवं बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों को प्रमुखता से कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष रखते हुए जल्द ही समाधान की मांग करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने देवतुल्य क्षेत्रवासियों की सेवा व समस्याओं के निराकरण का हमारा यह प्रयास हमेशा से जारी रहा है और आगे भी हमेशा जारी रहेगा।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नितिश कुमार निराला जी, अनिल पटेल जी, मनोज कुमार महतो जी,सुनील कुमार जी, अजय कुमार महतो जी, सागर ठाकुर जी, किशुन महतो जी व अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...