झारखंडब्रेकिंग

बद्रीनाथ धाम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगाई हाजिरी, पत्नी और बेटे भी साथ

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम पहुंचे।यहां उन्होंने बाबा के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद लिया।सीएम ने केदारनाथ धाम में समस्त झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने केदरनाथ धाम से परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम में पूरे परिवार के साथ हाजिरी लगाई है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी मुख्यमंत्री ने साझा की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उनके दोनों बेटे भी तस्वीर में दिख रहे हैं। बता दें कि बद्रीनाथ से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ धाम में पूजा की थी। उसकी भी तस्वीर उन्होंने थोड़ी देर पहले शेयर की थी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक जून को रांची लौट सकते है। तीर्थ यात्रा पर होने के कारण मुख्यमंत्री आज  वित्त आयोग के साथ होनेवाली बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। 

गौरतलब है कि 2024 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन लगातार तीर्थ स्थलों का दौरा कर रहे हैं। फरवरी में मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ कोलकाता स्थित शक्तिपीठ कालीघाट में मां काली के दर्शन करने गये थे। इससे पूर्व दिसंबर 2024 में हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई थी। पत्नी संग पूरे विधि विधान के साथ बाबा महाकाल की पूजा की थी। दिसंबर में ही सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने तिरुपति की पावन धरती में विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी और श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ निचला टोला स्थित पानी...

झारखंडब्रेकिंगरांची

IIM रांची में मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर “मंत्र” की हुई नाट्य प्रस्तुति

Khabar365newsभारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से महान हिंदी...

झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...