Jharkhand

मानसिक रूप से विछिप्त लावारिश शव को सोहराब खान एंड टीम ने किया सुपुर्द-ए-ख़ाक!

Share
Share
Khabar365news

धनबाद-धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के जाने वाली सड़क डीएवी स्कूल रोड के पास लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात का शव पड़ा मिला!

वहाँ के फुटपाथ दुकानदारों ने बैंक मोड़ थाना को इस की सूचना दी और बैंक मोड़ थाना के अफ़सर शाकिर अली द्वारा पूछ-ताछ करने पर स्थानीय लोगों ने बताया मृतक मानसिक रूप से विछिप्त था एवं माँग-खा कर अपनी ज़िन्दगी गुज़र बसर करता था,जिसके आगे पीछे,सगा संबंधी कोई नही था!

बैंक मोड़ थाना प्रशासन द्वारा शव का पंचनामा कर कागज़ी कारवाई पूरी होने के बाद पुराना बाज़ार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व-अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब खान ने बैंक मोड़ प्रशासन आग्रह पर अपने सहयोगी मित्रों नौजवान कमिटी,पुराना बाज़ार के हाज़ी मो०सयैद ख़ालिद,अफ़रोज़ खान,आरिफ मंडल,मो०खुर्शीद आलम के सहयोग से पूरे सम्मान के साथ,पूरे मुस्लिम धार्मिक रीति-रिवाज से बेसहारा अज्ञात मृतक का रांगातांड कब्रस्तान में ज़नाज़े की नामज़ अदा करने के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया!

बताते चले की कोयलांचल में सोहराब खान लावारिश लाशों फिर चाहे मृतक हिन्दू हो या मुस्लिम,उसके धार्मिक पहचान के साथ पूरी रीति-रिवाज़ से अंतिम संस्कार करने लिए और अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं,सोहराब खान अपने सहयोगियों के साथ अब तक
करीब 190 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर चुके है!

पूछने पर सोहराब खान कहते है “जिसका कोई नही,उसका तो बस खुदा है यारों” और वही खुदा,ईश्वर के द्वारा हमें ऐसे नेक कामों के लिए चुन लिया जाता है और मैं बस एक कोशिश करता हूँ,अपने हिस्से की इंसानियत अदा करने की!

सोहराब ने कहा इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही है,इंसनियत धर्म निभा कर मुझे बेहद खुशी मिलती है!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान के गले में लगा तीर

Khabar365newsपूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों...

BreakingJharkhandweatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मेहरबान मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून शुरू होने से पहले लोगों को भीषण गर्मी से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा की सीटें 150 करने की मांग, PM मोदी को पत्र

Khabar365newsझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

BIT मेसरा की महिला वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि, ISRO को सौंपी AI प्रणाली

Khabar365newsरांची के बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा की तीन महिला वैज्ञानिकों ने...