BokaroJharkhand

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का बोकारो में भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क अभियान

Share
Share
Khabar365news

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का बोकारो आगमन पर पार्टी के जिला सचिव श्री सहदेव मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत श्री हरे कृष्ण महाराज ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया तथा आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं समाज की सेवा उनके जीवन का मूल उद्देश्य रहा है। भारतीय वायु सेना में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म माना था और आज भी उसी भावना के साथ जनसेवा के लिए समर्पित हैं।

उन्होंने कहा कि वे “ओपन डोर पॉलिसी” में विश्वास रखते हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं राज्य का प्रत्येक नागरिक अपनी समस्या सीधे उनसे साझा कर सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी तथा झारखंड में हो रही किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी कार्यों के विरुद्ध सड़क से सदन तक आवाज़ उठाते हुए आवश्यक जनआंदोलन करेगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पाया कि बोकारो जिले में पेयजल संकट आम जनता की सबसे गंभीर समस्या है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर वे शीघ्र ही जिला उपायुक्त (डीसी) से मुलाकात कर प्रभावी समाधान की मांग करेंगे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी पाया कि विधायक मद से निर्मित कई डीप बोरिंग एवं पंप हाउस लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वयं बगीचा टोला स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया, जहां मोटर जल जाने के कारण पंप लंबे समय से बंद है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग करते हुए कहा कि जनता के धन से निर्मित योजनाओं का इस प्रकार निष्क्रिय पड़े रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह, ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

जारीकर्ता:हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर), झारखंड प्रदेश

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...