Home झारखंड जमीन विवाद में व्यक्ति ने की चाचा की हत्या,जांच में जुटी पुलिस
झारखंडब्रेकिंग

जमीन विवाद में व्यक्ति ने की चाचा की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि धोथो पंचायत अंतर्गत कारोडीह में भूमि विवाद के कारण कार्तिक दास की हत्या कर दी गई। इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र लक्ष्मण प्रसाद दास ने बताया कि शनिवार की देर शाम उसके पिता कार्तिक दास खेत से टहल कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास ही भूमि विवाद को लेकर उसके चचेरे भाई देवनंदन दास, रामकृष्ण दास, पूरन दास एवं अन्य ने उन पर रॉड, कुदाल एवं लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान सिर पर गहरी चोट लगने से उनके पिता बेहोश हो गए। इसके बाद जब वे लोग अपने पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ ले गए तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र लक्ष्मण प्रसाद दास के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...