Biharबिहारब्रेकिंग

BJP को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, असित नाथ तिवारी ने छोड़ा BJP का साथ

Share
Share
Khabar365news

BJP को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले  ही एक बड़ा झटका लगा है। पीएमसीएच में रेप पीड़िता की मौत और राज्य में बढ़ती आपराधिक मामलों से दुखी होकर बीजेपी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट असित नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। असित नाथ तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। फेसबुक पर इन्होंने पोस्ट कर इस इस्तीफे का एलान किया है।

उन्होंने लिखा,

“आदरणीय दिलीप जायसवाल जी, “हाल के दिनों में बढ़ी अपराध की घटनाएं और उसके बाद पीएमसीएच में ऊपर से नीचे तक धारदार हथियार से फाड़ दी गई रेप का शिकार हुई बच्ची के मामलों में आपका रुख हैरान करने वाला दिखा। आपराधिक घटनाओं के पीड़ित आप जैसे वीआईपी लोग तो होते नहीं, आम आदमी की पीड़ा से आपका क्या लेना-देना। मैंने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल क्या उठा दिए आप बौखला गए”। उन्होंने आगे लिखा, “पीएमसीएच कैंपस में एंबुलेंस में रेप पीड़िता वो बच्ची तड़पती रही जिसे बलात्कारी ने धारदार हथियार से कई जगहों पर फाड़ दिया था, उसे बेड नहीं मिला। इसके खिलाफ मैंने आवाज़ उठा दी तो आपको ग़ुस्सा आ गया। बलात्कारी पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया, लापरवाह और भ्रष्ट अस्पताल प्रशासन पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया। है न कमाल की बात! मैं डॉक्टर संजय जायसवाल नहीं हूं जो एक घुड़की में पोस्ट डिलीट कर के फरार हो जाऊंगा। असित नाथ तिवारी ने अंत में लिखा कि, “मैं निजी स्वार्थों को मानवीय गरिमा से ऊपर नहीं रख सकता। आपके साथ मेरा चलना अब संभव नहीं है। आपने पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर मुझे अवसर दिया इसके लिए आपका आभार। और, इसी आभार के साथ कीजिए मेरा इस्तीफा स्वीकार, नमस्कार”।

आपको बता दें कि असित नाथ तिवारी अप्रैल 2024 में काँग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। और अब जब बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है उसके पहले ही तिवारी ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...