Patnaबिहारब्रेकिंग

पटना- जसीडीह मेमू के दो कोच के बीच अचानक लगी आग, यात्रियों के बीच अफरा तफरी

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन पर तब खलबली मच गई जब पटना से जसीडीह जा रही ट्रेन संख्या 13208 पटना- जसीडीह मेमू के दो कोच के बीच अचानक से आग लग गई। दरअसल यह घटना मंगलवार दोपहर को लगभग 2:06 बजे प्लेटफॉर्म संख्या दो पर रुकी ट्रेन पटना- जसीडीह मेमू में हुई। वहाँ उपस्थित यात्रियों के अनुसार जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंची, ट्रेन के एक कोच से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया। यह देख यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। रेल प्रशासन की बेहतर सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया वरना एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। स्टेशन के कर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत हरकत में आकार फायर ब्रिगेड को सूचित किया और समय रहते इस घटना को बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। 

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात ये रही की किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची और न ही कोई जान माल की क्षति हुई। स्टेशन पर लगे माइक से यात्रियों को शांति बनाए रखने की अपील की गई और सूचित कर पूरा प्लेटफॉर्म खाली कराया गया। फिलहाल उस कोच को अलग कर दिया गया है और रेलवे के अधिकारी की पूरी टीम इस मामले पर जांच में लगी हुई है। रेलवे प्रशासन ने तकनीकी खामियों के जांच के भी आदेश दिए है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...