BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

विपरीत दिशा से आई अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, चालक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले में 12 फरवरी को विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हुए देशव्यापी आम हड़ताल का असर साफ देखा जा रहा है। हड़ताल के समर्थन में जिले की अधिकांश बैंक शाखाएं बंद हैं, जिससे आम ग्राहकों को दिनभर बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रव्यापी बंद में लगभग 25 करोड़ मजदूर और किसान शामिल हुए, और बैंक कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। शाखाओं में नगद लेन-देन, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट जैसे सभी बैंकिंग कार्य प्रभावित हैं। एटीएम सेवाएं कुछ जगह चालू रहीं, लेकिन अधिकांश शाखाओं में ताले लगे हैं।

हड़ताल के दौरान कर्मचारियों और संगठनों ने कई मांगें रखीं, जिनमें मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेना, युवाओं को स्थायी रोजगार, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा पर रोक, एनपीएस समाप्त कर ओपीएस बहाल करना, बैंक और बीमा क्षेत्र में निजीकरण रोकना और आईडीबीआई बैंक बेचने का निर्णय वापस लेना शामिल है। इसके अलावा आम ग्राहकों के लिए बैंक सेवा शुल्क कम करने और कॉर्पोरेट बकाया ऋण की वसूली में सख्ती बरतने की भी मांग की गई। हालांकि अन्य सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले हैं। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा

Khabar365newsरांची: आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है।...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Khabar365newsरांची: झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

LPG महंगी होने पर सरकार का जवाब, कंपनियों को 700 रुपये घाटा

Khabar365newsनई दिल्ली। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलिंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के...