Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में नकली सॉस और विनेगर फैक्ट्री पर छापा, 4980 लीटर मिलावटी सामान बरामद; टमाटर-मिर्च का अता-पता नहीं

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक मकान से फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में नकली सॉस और विनेगर बरामद किया है। छापेमारी के दौरान 4020 लीटर सॉस और 960 लीटर विनेगर जब्त किया गया। हैरानी की बात यह रही कि सॉस बनाने में इस्तेमाल होने वाली एक बूंद भी टमाटर या मिर्च वहां मौजूद नहीं थी।

गंदगी के बीच बन रहा था नकली सॉस
यह सारा काम बेहद गंदे माहौल में किया जा रहा था। सॉस को गंदे ड्रम और बाल्टी में तैयार किया जा रहा था, फिर मग की मदद से उसे बोतलों में भरा जा रहा था। सीलिंग का काम कुछ महिलाएं कर रही थीं। आसपास कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ था। संचालक का कोई पता नहीं चल सका, और मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नकली सॉस बनाने का धंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पहले पूरी रेकी की गई और फिर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। मौके से लिए गए सैंपल को स्टेट फूड टेस्टिंग लैब भेजा गया है। जल्द रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

पिछले दिनों नकली पनीर भी पकड़ा गया था
कुछ ही दिन पहले हजारीबाग और रामगढ़ में नकली पनीर की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हुआ था। लगातार बढ़ रही मिलावटखोरी लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा बनकर उभर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे नकली खाद्य पदार्थों से कैंसर, लीवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बना रहता है। फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर कहीं मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री बनाने या बेचने की सूचना हो, तो तुरंत जानकारी दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: रुके हुए भुगतान फिर से भेजने की तैयारी

Khabar365newsमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

विपरीत दिशा से आई अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, चालक गिरफ्तार

Khabar365newsगिरिडीह जिले में 12 फरवरी को विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक संगठनों के...