झारखंडब्रेकिंग

कल्पना सोरेन ने कहा- हर पत्नी समझ सकती है ये पल, विराट की नम आंखों और अनुष्का की मुस्कान के पीछे छुपा है 18 साल का दर्द…

Share
Share
Khabar365news

आईपीएल 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद एक भावुक लम्हा पूरे देश ने देखा—विराट कोहली की आंखें नम थीं और पवेलियन में अनुष्का शर्मा की मुस्कान खिली हुई थी। इसी दृश्य को झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर बारीकी से बयां किया।

कल्पना सोरेन ने लिखा, “मैदान में विराट कोहली जी की आंखें नम थीं, उधर पवेलियन में अनुष्का शर्मा जी उनकी खुशी को महसूस कर मुस्कुरा रही थीं। विराट रूमाल से अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहे थे और इधर अनुष्का दिल खोलकर जश्न मना रही थीं।”

उन्होंने कहा कि यह दृश्य हर उस स्त्री को छू जाएगा जिसने अपने पति को संघर्ष करते, लड़ते और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते देखा है। कल्पना सोरेन ने आगे लिखा, “पिछले एक साल में मैंने इस दर्द और ऐसी खुशी को बहुत करीब से महसूस किया है।”

विराट कोहली और उनकी टीम के 18 साल के संघर्ष को याद करते हुए कल्पना ने कहा कि उन्हें न जाने क्या-क्या सुनना पड़ा, लेकिन जिस समर्पण के साथ वे डटे रहे, उसी का परिणाम है यह जीत।

उन्होंने RCB की टीम को जीत की बधाई दी और साथ ही पंजाब की टीम की तारीफ भी की, जिन्होंने शानदार क्रिकेट खेला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...