Home Jharkhand पूर्व विधायक वास्ता सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय शोक।
JharkhandRamgarh

पूर्व विधायक वास्ता सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय शोक।

Share
Share
Khabar365news

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांडू रामगढ़।
रामगढ़ एवं हजारीबाग में बालू कोयला के कारोबार चरम पर महेंद्र, पाठक

मांडू। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांडू प्रखंड कमेटी में पूर्व विधायक वास्ता सोरेन के निधन पर 2 मिनट मौन रहकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई, सभा में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, नेमन यादव मौजूद थे। कामरेड पाठक ने कहा की कामरेड वास्ता सोरेन के निधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अपूरणीय क्षति हुई है, राज्य के एक जाने पहचाने बड़े नेता के रूप में थे। जमशेदपुर एवं कोल्हान क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में उनकी अपनी एक पहचान थी, जो लंबी बीमारी के बाद अब हम लोग के बीच नहीं रहे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांडू अंचल परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से ब्रांचो के सम्मेलन की तिथि निर्धारित की गयी,मांडू अंचल के सम्मेलन 28 जून को कुज्जू में किया जाएगा, नेताओं ने चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में दोनों सरकार असफल रही, रामगढ़ जिले सहित मांडू प्रखंड में कोयला एवं बालू की लूट मची हुई है, दिन-रात कोयला और बालू ट्रैक्टर हाईवा के माध्यम से अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। बालु के घाटो की नीलामी राज्य सरकार पंचायत के जिम्मा दे दे तो राज्य में राजस्व की कमी नहीं रहेगी, लेकिन चारों ओर लूट ही लूट मची हुई है, महेंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री से मांग किया की रामगढ़ जिले में कोयला और बालू के अवैध कारोबार पर रोक लगाया जाए, रामगढ़ जिले में आयरन स्पंज की कारखाने से बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषणपर रोक लगाई जाए, कोलियारियों की अगल-बगल के आयरन स्पंज के कारखाने में रात दिन कोयले के गाड़ियां अवैध तरीके से जा रही है, लेकिन प्रशासन चुप है , इसी से अनुमान लगाया जा सकता है रामगढ़ जिले में बड़े पैमाने पर कोयला बालू ड्रग्स के कारोबार चल रहा है, पाठक ने अबीलंब इस पर रोक लगाने की मांग की है, बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राज्य परिषद के सदस्य नेमन यादव, प्रखंड सचिव कयुम मलिक, दशरथ राम, भगत पासी,मेवा लाल प्रसाद, तेजन महतो, शहीत तुलेश्वर, कुलेश्वर,राजेंद्र, मुंंन्ना सहीत कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

Khabar365newsउपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...