JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न ।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक

पतरातू। पतरातू थाना परिसर में बुधवार को बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। मौके पर एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने कहा कि सभी लोग मिलकर यह त्योहार मनाएं। अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी तरह की घटना होने पर पुलिस को सूचित करें। सभी लोग सरकार की गाइड लाइन के अनुसार त्योहार मनाएं। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के अफवाहों से दूर रहने की अपील की। वहीं त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, जिप सदस्य राजाराम प्रजापति सहित शांति समिति सदस्यों ने अपना अपना विचार रखे। मौके पर मुखिया पानो देवी, किशोर महतो वारिस खान अब्दूल कयूम अंसारी वाहीद अंसारी पंचम मुंडा शोकत अंसारी एनूल हक सलीम अंसारी सहित क्षेत्र के विभिन्न मस्जिद के सैकटरी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...