jamshedpurझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में शराब पीने के दौरान हुआ मामूली विवाद, दोस्त की लाठी से पीटकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना लेक इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पंडित राय उर्फ तपन राय (47) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नथुनी राय के रूप में हुई है। 

शराब पीने के बाद हुआ विवाद
घटना 28 मई की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नथुनी राय और पंडित राय अच्छे दोस्त थे। दोनों अक्सर साथ में घूमा करते थे और मजदूरी भी करते थे। घटना के दिन दोनों ने गांव की शराब भट्टी में साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद शिव मंदिर के पास किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गयी। बहस के दौरान गुस्से में आकर पंडित राय ने पास में पड़ी लाठी उठाकर नथुनी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। नथुनी वहीं गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 29 मई को नथुनी ने जम तोड़ दिया। 

बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज 
नथुनी राय के बेटे सोनू राय के बयान पर आरोपी पंडित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। बोड़ाम थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...