Ranchiबिहारब्रेकिंग

बिहार के सहरसा जिले में व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत, जांच कर रही पुलिस

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के सहरसा जिलें में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल बेगूसराय के रघुनाथपुर गाँव के किसान नकुल यादव की किसी ने संदिग्ध रूप से हत्या कर दी। घटना चिकनी टोला के कोसी तटबंध के अंदर हुई है। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देखने से लग रहा है कि नकुल यादव की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई हो। उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी है, यह बताते हैं कि उसकी हत्या की गई है।
बता दें कि यह घटना सहरसा जिले के बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के चिरैया थाना क्षेत्र की है। नकुल यादव मूल रूप से रघुनाथपुर गांव के थे। और चिरैया थाना क्षेत्र के चिकनी टोला बहियार में मवेशी पालन और बटाई का काम करते थे। कुछ दिन पूर्व ही उनके परिवार के लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने उसकी लाश संदिग्ध हालत में पाई।


घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जल्द ही अपराधियों को भी पकड़ लिया जाएगा उनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है बाकी की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ भड़के खिलाड़ी, पुलिस कराया मामला शांत

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आगामी सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आयोजित क्रिकेट कैंप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में सड़क सुरक्षा पर सख्त अभियान, नाबालिग चालकों पर कार्रवाई,

Khabar365newsगुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान...