झारखंडब्रेकिंग

पंचायत बैठक के बाद महिला पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: झारखंड के सिमडेगा जिले में वैवाहिक विवाद को लेकर आयोजित पंचायत की बैठक में शामिल हुई एक महिला पर बैठक के बाद अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला की वैवाहिक स्थिति पर चर्चा के लिए पंचायत की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही महिला पर हमला किया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला के गले पर चाकू के गंभीर घाव हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला परिषद सदस्य सेमरोम पॉल ने बताया कि यह घटना दो शादियों से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि ओडिशा की रहने वाली पीड़िता एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ उसकी दूसरी पत्नी के तौर पर रह रही थी, जिसके कारण परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इस मुद्दे पर मंगलवार को बांसजोर थाना अंतर्गत पहाड़टोली में पंचायत की बैठक बुलाई गई थी और बैठक के कुछ घंटे बाद ही महिला पर हमला कर दिया गया और उसे पास के जंगल में फेंक दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...