झारखंडब्रेकिंग

211 दिन विलंब से अपील दाखिल करना राज्य सरकार को पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Share
Share
Khabar365news

राज्य सरकार को ट्रांसफर से संबंधित एक मामले में अपील (एलपीए) दाखिल करने में 211 दिन की देरी महंगी पड़ी। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुरेंद्र कुमार सिंह के ट्रांसफर से संबंधित अपील (एलपीए) पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया। 

अधिवक्ता समावेशभंज देव ने प्रतिवादी के ओर से पक्ष रखा। अपने आदेश में खंडपीठ ने कहा कि सरकार की ओर से अपील सेरी से दाखिल करने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया गया। सरकार की ओर से मामले में अपील दायर करने से पहले विभागीय फाइलों का देर से मूव करना उचित नहीं है.

बता दें कि सुरेंद्र कुमार सिंह, जो पलामू जिले के पाटन में क्लर्क के पद पर पदस्थापित थे, उनका वर्ष 2019 में स्थानांतरण पाकुड़ के सिविल सर्जन कार्यालय में कर दिया गया था। इस ट्रांसफर आदेश को उन्होंने हाई कोर्ट में रिट याचिका के माध्यम से चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि यह तबादला दंडात्मक रूप से किया गया है और इसकी सुनवाई ठीक ढंग से नहीं हुई थी. इसपर सुरेंद्र कुमार सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उनके ट्रांसफर आदेश को रद्द कर दिया था. इसे सरकार की ओर से अपील दाखिल कर चुनौती दी गई थी। लेकिन 211 दिन देर से अपील दाखिल होने पर कोर्ट ने सरकार की अपील खारिज कर दी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...