झारखंडब्रेकिंग

बदसलूकी करने वाले ट्रैफिक पुलिस को निलंबित करने पर SSP ने कहा- किसी भी पुलिस का ऐसा कृत्य क्षमायोग्य नहीं

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित 28 नंबर के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान न्यू बारीडीह निवासी टाटा स्टील के कर्मी प्रदीप तीयू के साथ ट्रैफिक पुलिस की बदसलूकी का वीडियो रविवार को वायरल होने के बाद ट्रैफिक डीएसपी श्रीनीरज ने जांच का निर्देश दिया था। मामले की जांच का जिम्मा गोलमुरी ट्रैफिक के प्रभारी भूषण कुमार को सौंपा गया था। देर शाम में जांच रिपोर्टं मिलने के बाद जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने ट्रैफिक सिपाही कुंदन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही मौके पर वीडियो बना रहे सिपाही संजय यादव के खिलाफ भी जांच के आदेश दिये गये है। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी का ऐसा कृत्य क्षमायोग्य नहीं है, जांच रिपर्ट मिलने पर सिपाही संजय यादव पर भी कार्रवाई की जायेगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मोटर व्हीकल एक्ट किसी भी ट्रैफिक पलिसकर्मी को वाहन की चाभी निकालने या छीनने का अधिकार नहीं दैता है। न ही ट्रैफिक पुलिस गाड़ी के टायर की हवा निकाल सकते है। साथ ही पलिसकर्मी किसी भी वाहन चालक से न मारपीट कर सकती है और न ही बदसलूकी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

Staff Selection Commission MTS नकल कांड: 8 लाख सौदा, धनबाद से 3 गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में...