Home झारखंड झारखंड हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी है
झारखंडब्रेकिंग

झारखंड हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी है

Share
Share

झारखंड हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी है और आज यानी सोमवार को हाईकोर्ट दोबारा खुल रहा हैं. 12 मई से 6 जून तक चला ग्रीष्मावकाश अब समाप्त हो चुका हैं. इस दौरान न्यायिक कार्य भले ही सीमित रहा हो लेकिन हाईकोर्ट परिसर में कानून की प्रक्रिया पूरी तरह बंद नहीं थी.
छुट्टियों के दौरान न्यायिक प्रक्रिया को पूरी तरह ठप होने से बचाने के लिए हाईकोर्ट में 9 दिन के वेकेशन बेंच की व्यवस्था की गई थी. इस दौरान जरुरी मामलों की सुनवाई होती रही. अब जबकि कोर्ट पूरी तरह से खुल गया है तो नियमित मामलों की सुनवाई शुरू हो जाएगी और लंबित मामलों की प्रक्रिया तेज होगी. वहीं सिविल कोर्ट में भी बदलाव देखने को मिलेगा. अब सिविल कोर्ट की कार्यवाही दिवाकालीन यानी दिन के समय होगी.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...