झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में बेटे ने गुस्से में पिता पर किया हमला, मौत 

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा ज़िले के बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के मांजर खुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में बच्चों के मामूली झगड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। रविवार रात को कैथपुरा पंचायत के मांजर खुर्द गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान राजू रविदास (34) ने अपने 74 वर्षीय पिता उदीस रविदास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चों के आपसी झगड़े में बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में राजू ने पिता पर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत
हमले के बाद उदीस रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हमले के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी बेटा राजू रविदास मौके से फरार हो गया।  पिता का पोस्टमार्टम गोड्डा सदर अस्पताल में कराया गया। इकलौते बेटे के भागे होने के कारण शव का अंतिम संस्कार समाज के लोगों की मदद से कराया गया। बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हिंदू परिवार से मारपीट पर बीजेपी बोली-पीड़ित परिवार दहशत में

Khabar365newsरांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के कदमटोली गांव में एक विशेष...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में देख सकेंगे SIR की यह वाली सूची, प्रक्रिया जान लीजिए

Khabar365newsSIR के लिए वैसे मतदाता जिनकी मैपिंग साल 2003 की वोटर लिस्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खटिया बनी एंबुलेंस, 4 किमी पैदल गर्भवती को ढोया

Khabar365newsरोड नहीं तो वोट नहीं, रोड नहीं देगा तो वोट नहीं देंगे....

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : भाई को गलत संगत से बचाना पड़ा भारी

Khabar365newsजमशेदपुर में भाई को गलत सांगत से बचाना भारी पद गया. पड़ोसी...