झारखंडब्रेकिंग

गुमला में एक हफते से गिरा हुआ था 11000 वोल्ट का तार, चपेट में आने से किसान की मौत 

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर में जमीन में गिरे 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आने के कारण एक किसान की मौत हो गयी। मृतक की पहचान शिवनाथपुर गांव के मति गोप के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 7:30 बजे के आसपास वह अपने खेत में हल चलाने के लिए गया हुआ था। जहां 11000 वोल्ट का बिजली का तार एक हफ्ते से गिरा हुआ था। बिजली तार के चपेट में आने के कारण किसान की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के स्थानीय विद्युत कर्मी को बिजली के तार गिरने की जानकारी दी गयी थी। बावजूद इसके तार नहीं हटाया गया था। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण मति गोप की जान गई। उन्होंने उसके परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...