Home झारखंड गोड्डा में बेटे ने गुस्से में पिता पर किया हमला, मौत 
झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में बेटे ने गुस्से में पिता पर किया हमला, मौत 

Share
Share

गोड्डा ज़िले के बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के मांजर खुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में बच्चों के मामूली झगड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। रविवार रात को कैथपुरा पंचायत के मांजर खुर्द गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान राजू रविदास (34) ने अपने 74 वर्षीय पिता उदीस रविदास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चों के आपसी झगड़े में बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में राजू ने पिता पर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत
हमले के बाद उदीस रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हमले के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी बेटा राजू रविदास मौके से फरार हो गया।  पिता का पोस्टमार्टम गोड्डा सदर अस्पताल में कराया गया। इकलौते बेटे के भागे होने के कारण शव का अंतिम संस्कार समाज के लोगों की मदद से कराया गया। बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

रांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...